चंपावत। चंपावत बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के संदेश को सार्वजनिक रूप से सुना। बाद में नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीएम के संदेश को दूरदराज के लोगों तक पहुंचाने के साथ जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों को रूबरू कराने के लिए संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
मन की बात के 53वें संस्करण को सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह था। इस दौरान भाजपा नेता गिरीश जोशी, मोहन अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, गिरीश अधिकारी, मणिप्रभा तिवारी, कपील खर्कवाल, सुनील पुनेठा, मनोज तड़ागी, कृष्णा जोशी आदि थे।
लोहाघाट में मन की बात कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष हेमंत पांडेय के संचालन में कार्यकर्ताओं ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के कार्यालय में पीएम मोदी की मन की बात सुनी। जिला महामंत्री ने बताया कि पीएम ने मन की बात में महिलाओं के उत्थान के अलावा कई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और जमशेद टाटा को भी याद किया।
वहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, जोगा बिष्ट, दान गिरी, महेश सिंह बोहरा, कमल बोहरा, दशरथ बोहरा, श्याम सिंह, इंदर सिंह ढेक आदि मौजूद थे।