लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश टैक्सी यूनियन की बैठक में पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में अलाव जलाने की मांग की है। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन सिंह धौनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में टैक्सी चालकों का कहना था कि चालक सुबह छह बजे से टैक्सी स्टैंड में आने शुरू हो जाते हैं। स्टैंड में अलाव की कोई व्यवस्था न होने के कारण कड़ाके की ठंड से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उनका कहना था कि पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड से बाराकोट, रैघांव, बर्दाखान, सिमलखेत, पुलहिंडोला, मडलक, पंचेश्वर, लेटी, डुंगरा, रौंसाल, किमतोली, खालगढ़, चमदेवल आदि स्थानों के लिए रोज बड़ी संख्या में टैक्सियों का संचालन होता है। उन्होंने स्टैंड में अलाव की व्यवस्था कर टैक्सी चालकों को राहत दिलाने की मांग की है। इस मौके पर मदन सामंत, भग्गू अधिकारी, उमेद अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, नाथू बोरा, पुष्कर राम आदि टैक्सी चालक मौजूद थे। ब्यूरो