फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न होने पर आत्मदाह की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बारहमासी सड़क के लिए चंपावत से च्यूरानी तक स्लैब कल्वर्ट का निर्माण करने वाले आरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के धनेंद्र कुमार शर्मा ने भुगतान न होने पर आत्मदाह की धमकी दी है।

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में धनेंद्र कुमार ने कहा कि आरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी का आरजीबी कंपनी के साथ अगस्त माह में चंपावत से च्यूरानी तक स्लैब कल्वर्ट का निर्माण किए जाने का अनुबंध हुआ था। अनुबंध के अनुसार एचएन जो भुगतान आरजीबी कंपनी को करेगा, उसमें 10 फीसदी कटौती कर शेष राशि आरएस कंपनी को दी जाएगी। नवंबर माह में दूसरा अनुबंध में 25 फीसदी कटौती का हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर कुछ भुगतान भी हुआ। उनकी कंपनी द्वारा करीब सवा करोड़ रुपये का कार्य कर चुकी है। आरजीबी कंपनी ने मात्र 24.90 लाख रुपये का भुगतान किया है। शेष राशि देने में कंपनी आनाकानी कर रही है। उन्होंने दुकानदारों, लोगों से कर्ज लेकर कार्य किया है। अब दुकानदार और लोग पैसा वापस मांग रहे हैं। इस संबंध में डीएम रणवीर सिंह का कहना है कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें