चंपावत। जिला मुख्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों मे सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान और प्रचार प्रसार को लेकर एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से हुई कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ही मीडिया कर्मियों ने शिरकत की।
कार्यशाला में अपर महानिदेशक पत्र सूचना कार्यालय देहरादून से आए अपर महानिदेशक पत्र सूचना कार्यालय नरेंद्र कौशल सहित विशेषज्ञों के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत, पीएम जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
स्वजल परियोजना के समन्वयक मोहम्मद आरिफ खान ने बताया की स्वच्छ भारत के लिए व्यवहार में बदलाव की जरूरत है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने आयुष्मान भारत के बारे में जानकारी दी। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक जर्नादन चिलकोटी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, किशोर पांडेय आदि ने विचार रखे।