फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत जयंती पर खास तरह से मनेगा उतरायणी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बरेली के उत्तरायणी मेले में चंपावत की बाल मिठाई सहित उत्तराखंड के कई व्यंजन अपना स्वाद से जायका बढ़ाएंगे। बरेली क्लब मैदान में 12 जनवरी से तीन दिन तक चलने वाले इस मेले के लिए आयोजक संस्था जन कल्याण समिति के मुख्य संरक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री भुवन चंद्र पांडेय, वरिष्ठ सचिव भूपाल सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा ने रविवार को यहां व्यापारियों सहित तमाम लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन


पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जन कल्याण समिति ने बताया कि यह मेला उत्तराखंड और उत्तर प्रदेेश की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार मेले को रजत जयंती के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड के व्यंजनों के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पहाड़ की झलक दिखाई जाएगी।

उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर छोलिया नृत्य भी पिथौरागढ़ के जीवन राम के नेतृत्व में जलवा बिखेरेंगे। मेले में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें