फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने बीएलओ पद से हटाए जाने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। साक्षर भारत मिशन के तहत कार्यरत प्रेरकों ने उन्हें बीएलओ पद से हटाए जाने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंप कर 22 महीने का मानदेय दिलाने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन


प्रेरक संगठन के संजय चौड़ाकोटी ने बताया कि साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम बंद होने से जिले के सैकड़ों प्रेरक बेरोजगार हो गए हैं। अब प्रेरकों को बीएलओ पद से भी हटाया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में फकीर सिंह चौहान, सुनील प्रसाद, पूजा चौड़ाकोटी, पूनम देवी, नरेंद्र सिंह, कलावती नेगी, गजेंद्र चंद्र, देवेंद्र देउपा, अर्चना लोहनी, सुमन चंद्र, किरन जोशी, गीता देवी, मंजू कनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें