फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर ग्रामफागपुर में रामलीला कमेटी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में श्रीरामलीला कमेटी का गठन कर मनोज कालाकोटी को अध्यक्ष रमेश भारती को सचिव मनोनीत किया गया। निर्णय लिया गया कि 21 सितंबर से मंचन का अभ्यास शुरू किया जाएगा। रामलीला मंचन के सफल संचालन को विनोद काला को संरक्षक और संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में आंबेडकर ग्राम फागपुर की रामलीला कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष और सचिव के अलावा गोपाल राम उपाध्यक्ष, बिजेंद्र कुमार उपसचिव, कै. मोहन चंद और लक्ष्मण राम को कोषाध्यक्ष, कल्याण राम मंत्री, दीवानी राम उपमंत्री, अनिल कुमार को प्रचार मंत्री बनाया गया है। सक्रिय सदस्यों में महेंद्र प्रसाद, जगदीश सिंह, कुंवर राम, बसंत सिंह, दीपक कुमार, कल्याण राम, अजय लाल, राज किशोर, पद्मराज भट्ट, दीपक कुमार, राजू सिंह को शामिल किया गया है।

रामलीला मंचन का निर्देशन पूरन लाल, सह निर्देशन कृष्ण कन्हैया, स्टोर प्रबंधन प्रेमानंद, मेकअप व्यवस्था रमेश भारती और रमेश चंद, पर्दा व्यवस्था राजाराम यादव, स्टेज व्यवस्था अनिल, जगदीश सिंह, सूरज, शुभम दीवानी राम, अशोक प्रसाद, अक्षय, भुवन लाल, रमेश कुमार को सौंपी गई है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में राजू भाई (टैंट वाले), सविता बर्मन, उर्मिला देवी, बबली देवी, मुन्नी देवी, रीनू देवी, मान सिंह, मनवर सिंह, शंकर चंद, रमेश लाल, भुवन लाल, मेघराज, अक्षय कुमार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें