टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब की मेहंदी प्रतियोगिता में युवतियों ने शानदार मेहंदी रचाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सुमन पांडेय द्वारा रचाई मेहंदी को प्रथम पुरस्कार मिला। क्लब ने टॉप सेवन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। पंचमुखी महादेव धर्मशाला में आयोजित प्रतियोगिता में 37 युवतियों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम पुरस्कार के अलावा रश्मि को दूसरा, रिया गुप्ता तीसरा, अल्का वर्मा को चौथा, रिशा राज को पांचवां, शिल्पी कश्यप को छठवां और शिबा अंसारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में सुधा शारदा, मनी छतवाल, नैना गुप्ता शमिल थे।
आयोजन में गोल्डी एजेंसी के हेमू वर्मा ने सहयोग दिया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष दीपक जैन, सचिव विनय अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, मनोज गुप्ता, दीपक शारदा, संजय छतवाल, नरेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, वैभव अग्रवाल आदि थे। ब्यूरो