फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरों की कमी से भू-कटाव रोकने का काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पत्थरों के अभाव में खेतखेड़ा की ओर शारदा से हो रहे भू-कटाव की रोकथाम का कार्य ठप हो गया है। वहीं पर्वतीय क्षेत्र में बारिश से शारदा का जल स्तर भी बढ़ गया है। इससे और कटाव की आशंका पैदा हो गई है। इधर, ग्रामीणों के विरोध के चलते सिंचाई विभाग ने किरोड़ा रोखड़ के राजस्व क्षेत्र से पत्थरों का उठान बंद कर दिया है।

शारदा ने इस बार थ्वालखेड़ा ग्राम पंचायत के खेतखेड़ा गांव की ओर तेजी से भू-कटाव किया है। डीएम के आदेश पर सिंचाई विभाग द्वारा कटाव रोकने को वायरक्रेट लगाए जा रहे थे, लेकिन पत्थर न मिलने से अब काम ठप हो गया है। एई आरके यादव के मुताबिक 60 प्रतिशत बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि डीएम ने गैंड़ाखाली एवं बसानीगोठ के मध्य किरोड़ा रोखड़ के राजस्व क्षेत्र से पत्थर उठाने की अनुमति दी है, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण पत्थरों का उठान नहीं हो पा रहा है। उधर, शनिवार को पर्वतीय क्षेत्र में बारिश होने से रविवार सुबह से शारदा का जल स्तर बढ़ने लगा है। बैराज कंट्रोल रूम के मुताबिक दोपहर दो बजे नदी जल स्तर एक लाख एक हजार से अधिक पहुंच गया था।
विज्ञापन


काम में बाधा पहुंचाने वालों पर होगी कार्रवाई
कार्यदायी सिंचाई विभाग को किरोड़ा रोखड़ के राजस्व क्षेत्र से पत्थरों के उठान की अनुमति दी गई है। यदि ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं तो ये सरकारी काम में बाधा है। सिंचाई विभाग के एई को विरोध करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। -अनिल सिंह गर्ब्याल, एसडीएम श्री पूर्णागिरि तहसील, टनकपुर।
विज्ञापन



बनबसा बैराज पर रेड अलर्ट, वाहनों से आवाजाही बंद
बनबसा (चंपावत)। शारदा का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंचने पर बनबसा बैराज पर रेड अलर्ट घोषित कर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके चलते भारत-नेपाल के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बैराज कंट्रोल रूम के मुताबिक दोपहर दो बजे जलस्तर एक लाख एक हजार 226 क्यूसेक पहुंच गया है, जो बढ़ रहा है। बैराज पर रेड अलर्ट के कारण भारत-नेपाल के बीच लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। अलबत्ता बैराज के दोनों ओर वाहनों का संचालन जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें