फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी गोरल कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में मिनी गोरल कप फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बुधवार को हुए उद्घाटन मुकाबले में उदयन इंटरनेशनल स्कूल ने मल्लिकार्जुन स्कूल को पांच गोलों से हराया। कार्तिक थ्वाल ने चार गोल दागे, जबकि एक गोल भौमिक ने किया। मल्लिकार्जुन स्कूल की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन


दूसरे मैच में यूनिवर्सल स्कूल ने शिशु मंदिर को शून्य के मुकाबले दो गोल से हराया। योगेशनाथ, रितिका तड़ागी, सिद्धार्थ चंद, गुलशन बोरा रेफरी और लाइनमैन थे।

इससे पहले पूर्व खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सुनील गड़कोटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, विजय वर्मा, मंदीप ढेक, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, मुकुल देव, रोहित रावत, बीएल उपाध्याय, नितिन तड़ागी, श्याम कार्की, नरेश जोशी, प्रकाश अधिकारी, विक्की चौधरी, मुन्ना राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें