फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लीहाट में मंदिर के पास कूड़ा जमा, लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। मल्लीहाट में मंदिर के समीप कूड़ा फेंके जाने से लोगों में गहरी नाराजगी है। यहां के लोगों ने इस स्थान पर कूड़ा नहीं डालने के साथ ही मल्लीहाट में कूड़ेदान लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


नागरिकों ने कहा कि यहां से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने से लोगों को दुर्गंध झेलनी पड़ती है। दीपक राय, अनीता प्रहरी, सूरज प्रहरी, कुसुमलता राय, भुवन टम्टा, मुक्तेश पचौली, अमीर बख्श, सौरभ साह, अजय प्रहरी आदि का कहना है कि ज्ञालीसेरान तिराहे और मंदिर के समीप फैले कूड़े से दुर्गंध उठती है। जिससे यहां रहने वालों के अलावा इस जगह से आवाजाही करने वालों को भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने पालिका पर क्षेत्र में कूड़ेदान नहीं लगाए जाने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि यहां से पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। इन लोगों ने यहां से नियमित रूप से कूड़ा उठाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने कूड़े के निस्तारण के साथ कूड़ेदान लगाए जाने पर विचार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें