फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत:सीमावर्ती सीम तोक से नहीं होगा खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे रियासी बमनगांव ग्राम पंचायत के सीम तोक में अब खनन नहीं होगा। लोगों ने पिछले दिनों यहां खनन पर रोक लगाने की मांग करते हुए खनन पर रोक लगाने की मांग की थी। जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने खनन के पट्टे को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


सीम तोक में रेता, बजरी, पत्थर खनन, चुगान की अनुमति मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी थी। खनन के पट्टे को निरस्त करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने बीते मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि खनन के प्रस्तावित स्थल के आसपास लोगों की कृषि भूमि को नुकसान होने के साथ भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाएगा। साथ ही खनन से वन संपदा भी प्रभावित होगी।

चंपावत सदर की उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि सीम तोक के आठ हेक्टेयर क्षेत्र में 15 जून तक होने वाले खनन के पट्टे को अब जिलाधिकारी ने इसे निरस्त कर दिया है। इस आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित करने के राजस्व विभाग के कर्मियों को निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें