लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के पम्दा गांव के ग्रामीणों ने जलागम और मनरेगा के तहत किए गए विकास कार्यो में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन भेज गांव में हुए विकास कार्यो की जांच की मांग की है।
ग्रामीण महेश जोशी ने आरोप लगाया है कि गांव में जलागम और मनरेगा के तहत पूर्व में किए गए कार्यों को कागजों में नए काम के रूप में दिखाया गया है। गांव में पूर्व मेें बने सूखे तालाब, बरसाती तालाब, वायरक्रेट, रोड रोजन आदि सभी कार्य पूर्व वित्तीय वर्षों में किए गए थे लेकिन इन्हें नए कार्यों के रूप में दर्शाया गया है। उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जांच की मांग की है। वहीं विभाग ने आरोपों को गलत बताते हुए कार्यों को नियमों के अनुरूप करने का दावा किया है।