फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट के आठ मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शहर के लिए बनी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना की फटी पाइप लाइन को ठीक करने के बाद पेयजल योजना चालू हो गई है। शुक्रवार को शहर के आठ मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति की गई।

जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि पंपों का संचालन होने से शुक्रवार को करीब चार लाख लीटर पानी की आपूर्ति हुई। खड़ी बाजार, शीतला माता मंदिर, अस्पताल कालोनी, मीना बाजार, लोनिवि कलोनी, बाड़ीगाड, डिग्री कॉलेज मार्ग के अलावा आंशिक रूप से चांदमारी मोहल्ले में पेयजल की आपूर्ति की गई। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर लोहावती नदी का जल स्तर गिरने से पंप संचालन में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को करीब ढाई घंटे बाद पंप चल सके। शनिवार को चांदमारी, आदर्श कलौनी, ठाडाढुंगा, आंशिक रूप से खड़ी बाजार, मीनाबाजार, स्टेशन बाजार में आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें