फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा में सेना भर्ती कराई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के लोगों ने चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिले के युवाओं के लिए सेना भर्ती बनबसा में कराने की मांग की है। कहा गया कि ऊधम सिंह नगर और बनबसा के युवकों के लिए सेना भर्ती को पिथौरागढ़ आवागमन करना कठिनाइयों भरा है। बनबसा में सेना छावनी में सेना भर्ती के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन


बैठक मीना बाजार स्थित धर्मशाला में हुई बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापार प्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने कहा कि पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिकों और लोगों की मांगों पर वहां के युवकों के लिए सेना भर्ती पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाना उचित रहेगा, लेकिन चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिले के युवाओं के लिए बनबसा सेना छावनी में भी सेना भर्ती कराई जाए।

गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, एलायंस क्लब अध्यक्ष अरुण सोराड़ी ने भी विचार रखे। बैठक में प्रधान गीता देवी, गंगा गुरूंग, अरुण कुमार, गिरधारी लाल, माला देवी, बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी, महेश जोशी, गजेंद्र चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें