फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल गृह विज्ञान में अनुपस्थित रही 25 छात्राएं

Thu, 08 Mar 2018 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रही हैं। बृहस्पतिवार को चार विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

हाईस्कूल बालिकाओं की गृह विज्ञान परीक्षा में पंजीकृत 1923 छात्राओं में से 1898 ने परीक्षा दी तथा 25 छात्राएं अनुपस्थित रही। जबकि बालकों की गृह विज्ञान परीक्षा में सभी पंजीकृत दस परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में कृषि प्रथम की परीक्षा में पंजीकृत एक छात्र ने परीक्षा दी। जबकि कृषि षष्ठम में कोई भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था। जिले में अभी तक नकल संबंधी कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें