फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं होने दिया नाबालिग का विवाह, सात लोग दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत।
जिला मुख्यालय से करीब 39 किलोमीटर दूर चल्थी क्षेत्र में एक नाबालिग से विवाह करने की कोशिश दोनों पक्षों को महंगी पड़ी। विवाह तो नहीं हो सका, उल्टा दूल्हे सहित सात लोगों को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। पुलिस ने नाबालिग से विवाह करने आई बारात को रोकते हुए दूल्हे और वर पक्ष के चार लोग और कन्या पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि नाबालिग को रिश्तेदारों के सुपुर्द किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को बृहस्पतिवार को चंपावत में कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि बुधवार को चल्थी क्षेत्र की एक नाबालिग से विवाह करने को बनबसा से बारात आई। दुल्हन के नाबालिग होने की जानकारी की पुष्टि होने पर पुलिस ने शाम को विवाह की रस्मों को रोक दिया। तुरंत मौके से दूल्हा प्रकाश सिंह (24) (मीना बाजार बनबसा), दूल्हे के पिता लाल सिंह, विवाह कराने आए पंडित जयदत्त कलौनी वार्ड नंबर तीन दुधारा चांदनी (नेपाल) एवं एक अन्य व्यक्ति केशव को गिरफ्तार किया। साथ ही नाबालिग का विवाह करा रहे भाई वीरेंद्र सिंह, चचेरे भाई केशव बोहरा और विवाह कराने के लिए आए पंडित रमेश जोशी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 14 साल की नाबालिग को छुड़ा कर रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया। विवाह के वक्त बालिका की मां नहीं थी। सभी सातों आरोपियों के खिलाफ चल्थी चौकी में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 3, 9, 10 व 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल्थी चौकी प्रभारी पीआर विश्वकर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें