लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट व लोहाघाट विकासखंड में ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों का नकदरहित लेनदेन एवं वित्त प्रबंधन से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में उन्हें सभी लेनदेन नकदरहित करने को प्रेरित किया गया। बाराकोट में खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत ने प्रशिक्षण के औचित्य व उससे होने वाले फायदों की जानकारी दी। कहा कि इस प्रणाली से भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।
मास्टर ट्रेनर लोहाघाट के उप कोषाधिकारी प्रवीण चंद्र भट्ट ने नकदरहित लेनदेन की बारीकियां बताईं। उन्होंने विभिन्न मोबाइल ऐप व इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी दी। नेटवर्क इंजीनियर मनोज कुमार आर्या ने भीम ऐप, जैम (गर्वनमेंट ई-मार्केट) पोर्टल, इंटरनैट बैंकिग से नकदरहित लेनदेन की प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी। एडीओ संजय कुमार आर्या, एबीडीओ महेश चंद्र परगांई, एटीओ टीएस चौहान ने भी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान कमला पंत, दीपा जोशी, अनिता अधिकारी, जानकी देवी, दीपा देवी, भगवान दास जोशी, सुनील वर्मा, केशव दत्त तिवारी, लक्ष्मी दत्त जोशी, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद थे।
लोहाघाट में बीडीओ एनएस बोहरा ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। मास्टर ट्रेनर उमेद राम जौला ने ग्राम प्रधानों को नकदरहित लेनदेन करने पर जोर दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुभाष कुमार, आनंद राय, मनोहर राम, संजय फर्त्त्याल, कैलाश चंद्र, रेखा देवी, मीनाक्षी जोशी, रीता देवी, जानकी देवी आदि मौजूद थे।