टनकपुर (चंपावत)। बाबा भैरो मंदिर ब्रह्मदेव टैक्सी यूनियन उचौलीगोठ ने 31 दिसंबर के मेले में यूनियन को ठुलीगाड़ से भैरो मंदिर के बीच टैक्सी वाहनों के संचालन की अनुमति देने की मांग की है। कहा है कि यदि यूनियन की टैक्सियों को चलाने की अनुमति नहीं दी गई तो वे आंदोलन करेंगे।
यूनियन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह महर के नेतृत्व में तहसील पहुंचे टैक्सी चालकों ने एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 31 दिसंबर और नववर्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच यूनियन के टैक्सी वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाए। ताकि यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ ही यूनियन से जुड़े टैक्सी मालिकों को रोजगार मिल सके। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के सचिव आनंद सिंह महर, कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह महर, उपाध्यक्ष मान सिंह महर, नारायण सिंह महर, गणेश सिंह आदि शामिल थे।