चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दस दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर प्रतिभागियों की मूल्यांकन परीक्षा में डूंगर सिंह पहले, अशोक मेहता दूसरे और कृष्ण मुरारी तीसरे स्थान में रहे। जिन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने प्रतिभागियों से लगन और निष्ठापूर्ण तरीके से उद्यम को सुचारु से चलाने की प्रेरणा दी। जिला अग्रणी बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत ने बैंकों की ओर से दी जाने वाली वित्तीय सहायता की जानकारी दी। संस्थान के निदेशक जर्नादन चिलकोटी ने परियोजना के लिए जाने वाले कर्ज का पूरा उपयोग इकाई को स्थापित करने में किए जाने पर जोर दिया। अधिवक्ता दीपक जोशी ने आयकर और जीएसटी के बारे में बताया।
समापन मौके पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक हीरा सिंह पांगती, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी आदि ने विचार रखे। प्रशिक्षण के संचालन में प्रकाश पुनेठा, मदन मोहन चिलकोटी, प्रकाश चंद्र, कैलाश चंद्र, राजेंद्र पंत, महेद्र सिंह पटवा, छविदत्त पांडेय आदि ने सहयोग दिया।