फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीसी अल्मामैटर के बच्चों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एबीसी अल्मामैटर स्कूल के वार्षिक खेल उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। विद्यालय ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


स्टेडियम मैदान में आयोजित बालकों की 400 मीटर दौड़ में अभय बोहरा ने बाजी मारी, जबकि आयुष चौड़ाकोटी, निवेश तिवारी क्रमश: द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।

बालिकाओं की 100 मीटर फर्राटा रेस में काजल कुमारी, गरिमा महर, चेतना गरिया क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। बालकों की 200 मीटर दौड़ में शुभम गोस्वामी, यश अधिकारी, शौर्य वर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिकाओं के गोला फेंक मुकाबले में प्रियांशी प्रथम, चेष्टा कोहली द्वितीय, हर्षिता भट्ट तृतीय स्थान पर रही। बालकों की लंबी कूद में आकाश सिंह, सुमित बोहरा, अखिल महरा एवं बालकों की मेंढक कूद प्रतियोगिता में शौर्य परवाल, नैतिक प्रसाद, निखिल अधिकारी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालकों की लंबी कूद में ललित सिंह बोहरा प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, मुदिन तृतीय स्थान पर रहा। विद्यालय के प्रबंधक मदन सिंह महर ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल दिए। आयोजन में प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी तड़ागी, शिक्षिका कमला महरा, शीतल, दीक्षा मेहता, चारू सुयाल, ममता पांडेय, भावना, एकता अरोड़ा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें