टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर महाविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को पुरातन छात्रों के साथ बैठक की। इस दौरान महाविद्यालय के विकास के लिए एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया। बुधवार को अभिभावकों के साथ बैठक होगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. जीप्रकाश ने पुरातन छात्रों से महाविद्यालय के विकास में सहयोग की अपील की। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सर्वजीत सिंह यादव ने पूर्व छात्र नेताओं से महाविद्यालय में बेहतर शिक्षण माहौल बनाने में योगदान का आह्वान किया। डॉ. एसके कटियार ने रूसा के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी दी। डॉ. पंकज उप्रेती ने महाविद्यालय के स्थायी संबद्धता में सहयोग की अपील की। वहीं डॉ. डीबी सिंह ने महाविद्यालय की भावी योजनाओं के बारे में बताया। बैठक में ग्राम प्रधान सतीश पांडेय, लक्ष्मण चंद राजन, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अमित आर्या, दीपक पचौली, सूरज प्रसाद, पूर्व सचिव चर्चित शर्मा, नीरज अधिकारी, भूपेंद्र सिंह गांधी आदि मौजूद थे।