फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा के गेट आज से खुलेंगे, लेकिन नहीं होगी निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सरकारी तौर पर शारदा के खनिज निकासी गेट सोमवार से खुल जाएंगे। वन निगम का खनन प्रभाग विधिवत पूजन के बाद खनन शुरू करेगा। वन निगम के अनुसार सोमवार को दोपहर बारह बजे उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल द्वारा डाउन स्ट्रीम में तौल कांटे पर पूजा-अर्चना के बाद खनिज निकासी का शुभारंभ किया जाएगा। इधर ट्रक मालिक व खनन कारोबारी अप स्ट्रीम में नायकगोठ निकासी गेट में दूसरा तौल लगने के बाद ही खनिज निकासी करने के फैसले पर अड़े हैं। ट्रक मालिकों ने अब तक अपने ट्रकों के पंजीकरण नवीनीकरण तक नहीं कराया है, ऐसे में सोमवार से खनिज निकासी होना संभव नहीं लग रहा है।

वन निगम के खनन प्रभारी हरीश पाल के मुताबिक विभाग ने सोमवार यानि छह नवंबर से शारदा के निकासी गेट खोलने का फैसला लिया है। इस बार करीब छह लाख घन मीटर खनिज सामग्री की निकासी स्वीकृत हुई है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए ठेकेदार द्वारा जल्द ही अप व डाउन स्ट्रीम में एयरटेल के टावर लगाए जाएंगे। डाउन स्ट्रीम में दो तौल कांटे तैयार कर लिए गए हैं और अप स्ट्रीम में पुराना कांटा तैयार है। निर्माणाधीन दूसरा तौल कांटा भी एक-डेढ़ सप्ताह में तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि शक्तिमान ट्रक मालिकों ने अभी अपने ट्रकों के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया है। 227 ट्रकों के सापेक्ष अब तक सिर्फ पांच ट्रकों के नवीनीकरण हुए हैं। इधर शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी ज्याल का कहना है कि अप स्ट्रीम में दूसरा तौल कांटा लगने के बाद ही खनिज की निकासी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसडीम के निर्देश के बाद वन विभाग, खनन प्रभाग व स्टोन क्रशर स्वामियों ने क्रशर के पास खराब पड़े मार्ग को भी ठीक नहीं कराया गया है, जिससे ट्रकों को नुकसान पहुंचने का खतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें