फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीट गहरी खाई में गिरकर युवक चोटिल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास एक युवक 50 फुट खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने खाई से निकालकर 108 की मदद से राजकीय अस्पताल भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते प्राथमिक इलाज के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को डुंगरी फर्त्याल निवासी अतुल सिंह (20) पुत्र स्वर्गीय अर्जुन फर्त्याल अपने दोस्त चंचल सिंह और सोनू माहरा के साथ पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर 50 फुट खाई में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की चीता मोबाइल के राकेश रौंकली, फायरब्रिगेड कर्मी और आसपास के लोगों ने अतुल को काफी मशक्कत के बाद खाई से निकाला। घायल अतुल को 108 के जरिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डा.मंजीत सिंह का कहना है कि अतुल की रीढ़ की हड्डी, गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। उसे पीलीभीत रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें