फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर स्थगित हुआ छात्रों का आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में छह सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा आंदोलन विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की 6 सूत्री मांगों में से प्रवेश की तिथि को तो बढ़ा दिया है। कॉलेज में गणित, भौतिक विज्ञान, इतिहास, गृह विज्ञान, समाज शास्त्र विषयों को स्नातकोत्तर में स्वीकृति देने, एमए और एमएससी में सीटों की संख्या बढ़ाने, कॉलेज में रिक्त पड़े प्रवक्ताओं के पदों को भरने व पदों का सृजन करने, क्रीड़ा शिक्षक की तैनाती करने, एनसीसी में सीटें बढ़ाने की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। शनिवार को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए जल्द शासन स्तर से इन मांगों को पूरा करने का प्रयास कराने की बात कही। विधायक के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना-प्रदर्शन स्थगित किया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष निखिलेश गहतोड़ी, छात्रा उपाध्यक्ष प्रियंका गड़कोटी, दीपक फर्त्याल, राकेश बोहरा, दीपक देव, कमल सिंह, संदीप बगौली, हिमांशु रावल, पवन महरा, हरीश गिरी, नीरज पचौली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें