फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर से दी पृथ्वी और इतिहास की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल के बच्चों को प्रोजेक्टर से पृथ्वी की संरचना और इतिहास की जानकारियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन ने किया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्टर के जरिए बच्चों की जिज्ञासा शांत करना आसान है। भू-वैज्ञानिक दंपति ने प्रोजेक्टर द्वारा बच्चों को पृथ्वी की संरचना और इतिहास के बारे में बताया।
विज्ञापन


मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल के जूनियर कक्षाओं के बच्चों को अमेरिका स्थित हवाई विश्वविद्यालय से शिक्षित प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक कैली हेगलमायर दंपति ने पृथ्वी में छुपे हुए जीवाश्म, ऐतिहासिक खंडहरों के माध्यम से पुरातन इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। भू-वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर भूस्खलन, भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पृथ्वी की संरचना में होने वाले बदलाव के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि पृथ्वी की संरचना से होने वाले बदलाव और इतिहास को जानने के लिए उस स्थान की सावधानी पूर्वक खुदाई करनी चाहिए। इस दौरान स्कूल प्रबंधक गिरीश चंद्र जोशी, जान मार्शल, रेचल, जैसीका, सारा, कैली बहादुर, माधुरी सिंह, पीयूष चंद, निकित जोशी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें