टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग से लगे थ्वालखेड़ा गांव में बुधवार रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने ग्रामीण लक्ष्मी दत्त की चार बीघा खेतों में खड़ी धान की फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने खेतों से हाथियों को भगाया। ग्राम प्रधान संतोष पांडेय ने वन विभाग से जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के साथ ही पीड़ित ग्रामीण को उचित मुआवजा देने की मांग की है।