फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए पूर्व में तैयार करें रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह खसरा, ददुरा टीकाकरण की ब्लाक स्तरीय बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल हों। बुधवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को टीकाकरण की तिथि को बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति बनाये रखने के लिए पूर्व से ही रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने खसरे से बचाव को होने वाले टीककरण के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने 11 सितंबर से आरंभ होने वाले खसरा, ददुरा निवारण टीकाकरण अभियान को चुनौती के रूप में लेकर माइक्रो प्लान के साथ नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को शत प्रतिशत आच्छादित करने के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ.रश्मि पंत ने कहा कि मिजिल्स खसरा होने से बच्चों को निमोनिया, डायरिया होने के साथ-साथ उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे बच्चों की मृत्यु की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने बैठक में टीकाकरण से पूर्व जिला तथा ब्लाक स्तर पर की जाने वाली तैयारियों की जानकारी भी दी। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, एसीएमओ डॉ.केसी ठाकुर, डॉ.मंजीत सिंह, डॉ.आभाष चंद्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी, डॉ.भवानी सिंह, डॉ.शूरवीर सिंह, जिला कोडिनेटर जगदीश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें