चंपावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला इकाई के चलो गांव की ओर कार्यक्त्रस्म के अंतर्गत मुड़ियानी, चैकुनीबोरा और बरदोली गांव में सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के शिक्षा, आर्थिक स्तर, गांव के विकास में आने वाली बाधाएं, मूलभूत सुविधाओं और गांव की समस्याओं के बारे में जाना।
छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की तीन टोलियों ने सर्वे के दौरान ग्रामीण परिवेश को जाना। बताया गया कि सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार कर 22 से 25 जून तक पिथौरागढ़ में होने वाले प्रांतीय अभ्यास वर्ग में प्रांतीय पदाधिकारियों को दी जाएगी। सर्वे में छात्र संघ कोषाध्यक्ष धीरज चौड़ाकोटी, हरीश जोशी, विजय कुमार, मुकेश जोशी, कैलाश नाथ, सूरज तिवारी, कमल किशोर, सूरज बर्दोला, आशीष पांडेय आदि शामिल रहे।