फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ग्राहक मंडी में चार घंटे में बिकी 11 क्विंतल सब्जी

विज्ञापन
लोहाघाट के रामलीला मैदान में लगी किसान मंडी में सब्जियां खरीदते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रामलीला मैदान में सारथी संस्था की पहल पर रविवार को आयोजित किसान ग्राहक मंडी में चार घंटे में 11 क्विंटल सब्जी बिक गई। चौड़ी, फोर्ती, सुंई, कोलीढेक, धौनी सीलिंग आदि स्थानों से काश्तकार लौकी, मिर्च, तुरई, करेला, मूली, कद्दू, गाबे, मक्का आदि उत्पाद लेकर पहुंचे थे। काश्तकार रघुवर, कैलाश चौबेे, कमल राय, सोनू राय, गौरा, पार्वती, चंचला, गीता आदि ने बताया कि किसान मंडी लगने के बाद से उन्हें बेहतर दाम मिल रहे हैं। मंडी के आयोजक सुमित भट्ट का कहना था कि मंडी के जरिये किसानों को अधिक दाम और ग्राहकों को वाजिब मूल्य पर ताजे कृषि उत्पाद दिलाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें