लोहाघाट (चंपावत)। जन जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बसकुनी में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 896 से अधिक ग्रामीणों ने लाभ उठाया।
शुक्रवार को न्याय पंचायत बसकुनी के शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित शिविर में डीएम मनीष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। डीएम ने धौनी शिलिंग निवासी महेश राम की दिव्यांग पुत्री सुहाना 13 का शिविर में ही दिव्यांग प्रमाणपत्र तैयार करवाया। शिविर में देवकी देवी, हीरा देवी, आकाश कुमार, शांति देवी, किशन बोहरा, दीवान गिरी, सुहाना का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाया गया। प्राप्त 128 से अधिक शिकायत पत्रों में से 98 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में चिकित्सा विभाग ने 103, पशुपालन ने 32, आयुष/होम्योपैथी ने 182, डेयरी ने 60, जिला आपदा प्रबंधन ने 11, ग्रामीण विकास ने 42, राजस्व ने 37, कृषि ने 44, उद्यान ने 34, सेवायोजन ने 29, ऊर्जा ने 53 लोगों को लाभ प्रदान किया। इस दौरान डीएम ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लाॅक प्रमुख महेंद्र ढेक, सुभाष बगोली, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम नीतू डांगर, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, बीडीओ केएस रावत आदि मौजूद थे।