फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: घायल छात्र के परिजनों ने थाने में दी तहरीर

Mon, 31 Jul 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में नाबालिग छात्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल छात्र के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को नगर के मीनाबाजार में एक नाबालिग छात्र ने दूसरे नाबालिग छात्र पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी ने घायल छात्र के नाक, छाती और सिर में चाकू से हमला किया था।
घायल के भाई का कहना है कि इलाज के बाद फिलहाल उसे घर ले आए हैं। उसके भाई को अभी भी कुछ दिक्कतें हो रही हैं जिसके लिए उसे किसी बड़े अस्पताल ले जाएंगे। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि पीड़ित छात्र के परिजनों की तहरीर पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच एसआई हरीश प्रसाद कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें