फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए मोहित और करन का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों का 50वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्रों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। प्राचार्य बीडी ओली ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की ओर से आयोजित 50वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ष आयु वर्ग में मोहित मुरारी ने बैडमिंटन और अंडर-17 वर्ष आयु वर्ग में करन सिंह बोहरा ने वॉलीबाल में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके आधार पर दोनों छात्रों का चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के हुआ है। प्राचार्य ओली ने बताया कि मोहित 16 जून को केआइआईटी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर और करन 24 जून को एसआएम विश्वविद्यालय चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दोनों छात्रों की उपलब्धि पर केंद्रीय विद्यालय परिवार ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें