फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा एक के प्रवेशार्थियों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी स्थित केवि-दो में नए सत्र के कक्षा एक के प्रवेशार्थी बच्चों का धूमधाम से स्वागत किया गया। इस मौके पर नए बच्चों को स्कूल भवन और स्कूल सामग्री दिखाई गई। प्रधानाचार्य रंजना बरफाल ने कक्षा एक के नए प्रवेशार्थी बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


कक्षाध्यापिका आराधना बाजपेयी और स्वीटी गोयल ने बच्चों को कक्षा कक्षों, प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, कलाकक्ष आदि का भ्रमण कराकर खेलकूद सामग्री दिखाई। वरिष्ठ शिक्षक एचपी वर्मा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर शिक्षक एचबी मिश्रा, आन्नद मिश्रा, कुमकुम मिश्रा, मोहम्मद मुदास्सिर, गुलाब सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें