फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी थकान से थम गई राजनीतिक दलों में हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा चुनाव निपटने के एक दिन बाद दोनों मुख्य राजनीतिक दलों के कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। चुनाव के दौरान जबर्दस्त गहमागहमी का केंद्र रहा भाजपा के कार्यालय में भी शुक्रवार को चहलपहल गायब रही। पार्टी कार्यालय तो खुला था लेकिन घंटों तक कार्यालय में एक भी पदाधिकारी नहीं था। अभी भी प्रचार सामग्री बची हुई है।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता मुकेश महराना का कहना है कि वोटिंग से पूर्व तक कार्यकर्ताओं के चुनाव प्रचार में जुटे होने से थकान के चलते ज्यादातर कार्यकर्ता अब आराम के मूड में है। जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी और पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर पांडेय ने मोदी के नाम और काम के आधार पर भाजपा के पक्ष में नतीजे का दावा किया है।

दूसरी तरफ चंपावत के शांत बाजार में कांग्रेस कार्यालय तो शुक्रवार को खुला ही नहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर मेहनत की है। नतीजे अच्छे रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमेश खर्कवाल का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी की अच्छी छवि के अलावा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से कांग्रेस शानदार नतीजे हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें