फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोड़ी में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर अमोड़ी के गांव मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं। क्षेत्र के गांव पिछले पांच माह से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। अमोड़ी के अंतर्गत करीब तीस ग्राम पंचायतें आती हैं जिसमें करीब बीस हजार से अधिक की आबादी रहती है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता पीतांबर भट्ट ने बताया कि पिछले पांच माह से यहां के लोगों को फोन पर बात करने के लिए भी इधर उधर जाना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण अनेक प्रकार के सरकारी कामों पर भी बहुत असर पड़ रहा है। अमोड़ी सहित चल्थी, बेलखेत, स्वांला, अमोड़ी, कोट अमोड़ी, दियूरी, खटोली, ऐड़ीसेरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्दी ही मोबाइल नेटवर्क को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें