फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है। आंतरिक क्षेत्र के साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीओ नरेश चंद ने बताया कि एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विशेष कर नेपाल से लगी सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


पुलिस, एसएसबी के साथ खुफिया तंत्र को भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि सुरक्षा के तहत पुलिस गश्त बढ़ने के साथ ही भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा होटलों और ढाबों में चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थानों और राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के भी उचित प्रबंध किए गए हैं।



भारत -नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
बनबसा (चंपावत)। दिल्ली में दो आतंकियों के पकड़ने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीओ नरेश चंद ने बताया कि एसपी डीएस गुंज्याल के निर्देश पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को भारत-नेपाल सीमा पर चौकन्ना रहने को कहा गया है। पुलिस और एसएसबी डाग स्क्वायड के साथ नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग में लगी है। चंपावत जिले के प्रवेश द्वार जगबूड़ा पुल और मझगांव सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शारदा बैराज चौकी पर भी भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वालों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें