लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के दिगालीचौड़ में चल रही दिगालीचौड़ प्रीमियर क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में गुरेली इलेवन ने पुल्ला इलेवन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
दिगालीचौड़ के हरेला मेला मैदान में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। गुरेली ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया।
पुल्ला इलेवन की टीम ने 16 ओवर में 92 रन बनाए, जबकि गुरेली की टीम ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। अंपायर आन सिंह और निर्मल सिंह रहे। बीडीसी सदस्य संजय पांडेय, शिक्षक शिवराज सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर आयोजक मनोज तिवारी, शाहिल सिंह और मुकेश सिंह, पूरन वर्मा, मदन अधिकारी, उमेद रावत, मोनू बिष्ट, श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे।