चंपावत। वन विभाग ने बारहमासी सड़क पर जगह-जगह खाई में मिट्टी फेंकने वाली कंपनी से एक साल में 2.16 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके बाद भी बाराहमासी सड़क पर खाई में मिट्टी डालने का सिलसिला जारी है।
घाट से टनकपुर तक बारहमासी सड़क पर चल रहे सड़क कटिंग में मिट्टी को डंपिंग जोन में न डालकर अन्यत्र फेंकी जा रही है। इससे हजारों प्रजाति की वनस्पति सूखने की कगार में पहुंच गई है।
खाई में मिट्टी फेंकने से बाज, काफल, बुरांश, चीड़ के बड़े-बड़े पेड़ सूखने के कगार में पहुंच गए है। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कई बार कंपनियों को डंपिंग जोन में मिट्टी डालने की सलाह दी। रेंजर केसी तिवारी ने बताया कि डंपिंग जोन में मिट्टी न फेंकने वाली कंपनी का चालान कर 2.16 लाख का जुर्माना वसूल किया है।