फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरम के ल्वार्की सड़क का सर्वे नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीमांत गांव मंच के हरम और ल्वार्की ग्राम में सड़क की सर्वे नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि सड़क की सर्वे के लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने चार महीने पूर्व लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया था।

ग्रामीण भीम दत्त शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र ल्वार्की में सड़क नहीं होने से लोगों को राशन और सिलिंडर के लिए आठ किमी पैदल सफर करना पड़ता है।

लोनिवि के जेई को सड़क की सर्वे के लिए कई बार कह दिया गया है, लेकिन आज कल करते हुए कई महीने बीता दिए हैं। ग्रामीण जय दत्त शर्मा, परमानंद शर्मा, दया शर्मा, पुष्कर शर्मा, कैलाश दत्त शर्मा, जसु देवी, कलावती देवी ने शीघ्र सड़क की सर्वे शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें