फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाड़ गांव में सुअर के हमले में लहुलूहान हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जानवरों को चुगाने जंगल गया बाराकोट विकासखंड के ग्राम पंचायत जमाड़ का एक युवक जंगली सुअर के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया। सुअर ने 12 से अधिक जगह पर काटकर युवक को लहूलुहान कर दिया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद युवक को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वल्सों पट्टी के राजस्व उप निरीक्षक पवन जुकरिया और सुनील सिंह ने बताया कि जमाड़ गांव निवासी जसौद सिंह (23) पुत्र बहादुर सिंह मंगलवार अपराह्न गांव के नजदीक के जंगल में अपने मवेशियों को चुगाने गया था। इसी बीच झाड़ियों में छुपे जंगली सुअर ने उस पर एकाएक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक के शोर को सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। आननफानन में जख्मी जसौद को चाचा श्याम सिंह, भाई उमेद सिंह, नारायण दत्त, दीपक सिंह, मोहन सिंह, गंगा सिंह पाटनी गांव से तीन किमी दूर डोली से सुतेड़ा तक लाए। फिर यहां से 17 किमी दूर तक वाहन से लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. रवींद्र बोहरा और फार्मेसिस्ट मुकुल राय ने बताया कि जसौद के शरीर में 12 से अधिक गहरे घाव आए हैं और 140 टांके लगाए गए हैं। इसके बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। दिनदहाड़े सुअर के इस हमले के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति का निशुल्क इलाज के साथ जंगली सुअर से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें