फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में उबड़-खाबड़ रास्तों से ले जाया जाएगा डोला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्थ बिरगुल एवं खरही क्षेत्र में 22 नवंबर से शुरू होने वाले दो दिनी लधौन मेले की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस दौरान परेपरा के अनुसार शिव शक्ति पूजन किया जाएगा। इसके बाद खरही से देव डोला निकलेगा जो 15 किमी का सफर तय कर अगले दिन 23 नवंबर को सूर्योदय के समय लधौनधूरा मंदिर पहुंचेगा। खास बात यह है कि यह डोला बिना किसी प्रकाश के रात के अंधेरे में उबड़-खाबड़ रास्तों से ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए क्षेत्रवासियों ने विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन से अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती बरतने की मांग की है। आयोजन समिति के दीपक शर्मा ने बताया कि खरही से देव डोला निकलेगा, भाजपा नेता मुकेश महराना लधौन मेले का शुभारंभ करेंगे। यह मेला बिरगुल, गोली, चौड़ाख्याली, सीम, बुंगाख्याली, जाजर, उफेड़ा, ख्यांली, महर पिनाना, खरही, तलाड़ी, भिंगराड़ा, वैला, दयोकुड़ा, पचनई, ईजर, बैजगांव, नाखुड़ा, तल्ली खटोली, मल्ली खटोली, नंदोला, बुड़ाखेत, रीठासाहिब, ओखलढुंगा, मिरतोला, पाली, घुरचुम आदि ग्राम पंचायतों की पौराणिक धरोहर है।

संतान प्राप्ति के लिए महिलाएं करती है अखंड ध्यान
लधौनधुरा शिव मंदिर में आज भी संतान प्राप्ति के लिए महिलाएं रात्रि में अखंड ध्यान करती हैं। इस प्राचीन मेले का चंद राजाओं ने भी संरक्षण किया था। पौराणिक काल से ही इस शिव डोले के पुजारी खरही गांव के ईजर, नाखुड़ा, बैजगांव के निर्मांसी पंडित बारी-बारी से साल भर तक नित्य सुबह शाम पूजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें