फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं के नाम सूची से गायब होने की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर के वार्ड संख्या सात ईमली पड़ाव वार्ड की मतदाता सूची से 80 परिवारों के 334 वोटरों के नाम गायब होने के मामले को डीएम एसएन पांडेय ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने जांच रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भी भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि मामले में आयोग की गाइड लाइन से कार्रवाई की जा सके। डीएम के आदेश के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। इधर, सूची में शामिल होने से वंचित वोटरों ने वोट डालने का अधिकार नहीं देने पर न्यायालय की शरण में जाने का फैसला लिया है।

पूर्व सभासद महेश प्रकाश आर्य एवं रीता देवी समेत करीब 80 परिवारों के वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब होने से उन्होंने पिछले दिनों जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पिछले चुनाव में जारी वार्ड की मतदाता सूची में करीब 1100 वोटर थे, लेकिन इस बार सूची बनाने में बरती गई लापरवाही के कारण सिर्फ 766 वोटरों के ही नाम ही सूची में शामिल किए हैं। एसडीएम ने कहा कि मामले में दोषी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें