लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान के दीप महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जबरदस्त धूम मची है। महोत्सव की चौथी शाम मल्लिका कला समिति हल्द्वानी के कलाकारों के नाम रही।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा की अध्यक्षता में हुई सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया। आयोजन समिति ने अतिथियों को सम्मानित किया। वृत्तेष जोशी के नेतृत्व में आए हल्द्वानी के कलाकारों ने दैंणा होया खोली का गणेशा हो, दैंणा होया पंचनाम देवा हो वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। कलाकारों ने गीता छोरी रे खेत गों की गीत खूब सराहा गया। कलाकारों ने ओ हिमा जाग, कांछ तेरो जलेबी को डाब, चंदना म्यार पहाड़ आए, ऊंचा डांडा देखूंलो, ठंडो पानी पिऊंलो, मोहना मोहना रटी गो, छोरा मोहना त्वे परी मेरो दिल अटकी गो आदि गीतों की झड़ी लगा दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, हिमेश कलखुड़िया, कुंदन राणा, भुवन गहतोड़ी, अमित लमगड़िया आदि थे। आयोजन में संदीप कलखुड़िया, कमल, संजय, प्रियंका, सुदर्शन सौरभ, एलडी ओली, भैरव ओली, सीबी ओली आदि थे।
‘ऊंचा डांडा देखूंलो, ठंडो पानी पिऊंलो’
हल्द्वानी के कलाकारों के नाम रही सांस्कृतिक संध्या
खेतीखान में दीप महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
फायर कर्मियों ने दी आग से बचाव की जानकारी
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान के दीप महोत्सव के दौरान फायर स्टेशन लोहाघाट के फायर कर्मियों ने लोगों को आग और आपदा से निपटना सिखाया। फायर टीम के यूनिट अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फायर कर्मी गोविंद पनेरु, हरीश चम्याल ने बताया कि गैस सिलिंडर के लीक होने पर माचिस, बिजली के बटनों को नहीं छूना चाहिए। गैस सिलिंडर में आग लगने पर घबराना नहीं चाहिए, गीली बोरी या कंबल को उसमें लपेट देना चाहिए। इससे आग शांत हो जाती है। उन्होंने डेमो दिखाकर लोगों को सिलिंडर में आग लगने पर उसे बुझाने के तरीके बताए गए। उन्होंने आपदा के वक्त आसपास पड़ी लकड़ी, कपड़े, रस्सियों का अस्थायी स्ट्रेचर बनाकर उसकी मदद से घायलों को सुरक्षित स्थानों में जाने, हृदय रोगी को कृत्रिम सांस देने की जानकारी दी।
शतरंज में प्रियंक और आनंद ने बाजी मारी
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान के दीप महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं। इस दौरान आयोजित शतरंज के जूनियर वर्ग में प्रियंक जोशी विजेता, गौरव जोशी उप विजेता, सीनियर वर्ग में आनंद मौनी विजेता, विद्यासागर उप विजेता रहे। एकल नृत्य प्रतियोगिता में राशि वर्मा ने पहला, सोना ने दूसरा, हर्षिता, हेमा गोस्वामी ने तीसरा स्थान पाया।