फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरा होते ही बंद हो रहे चंपावत के ज्यादातर एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के कई एटीएम अंधेरा होते ही बंद हो जा रहे हैं। रात सात बजे बाद कुछ ही एटीम खुले मिल रहे हैं। एटीएम बंद होने से त्योहारों के मौके पर लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


24 घंटे एटीएम सुविधा का बोर्ड लगाने के बावजूद एजेंसी के जरिए खोले गए अधिकांश एटीएम रात सात बजे से पहले ही बंद हो रहे हैं। करीब 14 घंटे तक ही एटीएम खुलने से लोगों को नकदी निकालने में दुश्वारी आ रही है।

लोगों ने इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों से करते हुए दिवाली पर्व के मद्देनजर 24 घंटे एटीएम खोलने का आग्रह किया है। भारतीय स्टेट बैंक की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि एटीएम में नकदी डालने के लिए एजेंसी के प्रतिनिधियों को कैश दिया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद एजेंसी से रात में भी एटीएम खोलने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें