चंपावत। जिला मुख्यालय के जीआईसी चौक में किराए के भवन में चल रहा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अब दिसंबर में अपने नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इसके लिए संस्थान तैयारियों में जुट गया है।
कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने ताराचौड़ में निर्माणाधीन भवन का 70 फीसदी काम पूरा कर लिया है। आईटीआई भवन निर्माण के लिए 177.22 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। जिसमें से कार्यदायी संस्था को अब तक 170.81 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। इस वर्ष मार्च में मिली 57.64 लाख रुपये की धनराशि से आईटीआई भवन निर्माण में तेजी आ गई है। इसको देखते हुए विभाग ने दिसंबर में भवन को शिफ्ट करने का मन बना लिया है।
आईटीआई को अपने भवन में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। कार्यदायी संस्था को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दे दिए हैं। दिसंबर तक भवन शिफ्ट कर दिया जाएगा।
राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य, आईटीआई चंपावत