चंपावत। मौसम विभाग की ओर से 11 और 12 जुलाई को कुमाऊं मंडल में भारी बरसात होने की चेतावनी के मद्देनजर डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया है कि इन दो दिनों में खासतौर पर चंपावत, पिथौरागढ़ आदि जिलों में कुछ स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं होने से जन जीवन प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा अथवा दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सूचनाओं का त्वरित आदान प्रदान किया जाए, ताकि किसी भी आपदा घटित होने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। ब्यूरो