फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि में भी महिला स्वयं सहायता समूह तैयार करेंगी प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तर भारत के प्रमुख देवी शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में भी जल्द ही केदारनाथ धाम की तर्ज पर महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार प्रसाद की बिक्री हो सकेगी।
विज्ञापन


बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग केदारनाथ में लक्ष्मण सिंह सजवान की मेंदनपुर स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार प्रसाद की बिक्री की गई, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसी की तर्ज पर पूर्णागिरि धाम में भी स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रसाद बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही चयनित स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों ने रामदाना और गुड़ का प्रसाद तैयार करने का सुझाव दिया, जिससे रामदाना की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।

सीडीओ ने सभी अधिकारियों को इस संबंध में जल्द कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पाटी में भी जल्द ही स्वयं सहायता समूह तैयार किया जाएगा। जो आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पोषाहार तैयार करेंगे। बैठक में परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी सहित सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें