फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गहराने लगा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। कुछ दिनों पहले हुई झमाझम बारिश के बाद एक बार फिर से पेयजल किल्लत होने लगी है। पेयजल किल्लत से निपटने के लिए विभाग टैंकर और पिकप से पानी बांट रहा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश से पेयजल स्रोत में पानी का स्तर कुछ हद तक बढ़ गया था। जिसके बाद विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


इस बीच गर्मी बढ़ने से पेयजल की किल्लत फिर शुरू हो गई। जल संस्थान के जेई किशोर पंत ने बताया कि बारिश होने से पेयजल स्रोत कुछ हद तक रिचार्ज हो गए थे। लेकिन अब दुबारा से गर्मी बढ़ने से विभाग ने किल्लत वाले इलाकों में टैंकर और पिकप से पानी बांटना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में हर दिन 23 लाख लीटर पानी की जरूरत होती है। लेकिन वर्तमान में हर दिन महज पांच लाख लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें