फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारवान बनने की प्रेरणा देते हैं सरस्वती शिशु मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। यहां सरस्वती शिशु मंदिर मादली में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अभिभावकों को बच्चों के गणवेश और गृहकार्य पर निगाह रखने को कहा गया। प्रेम सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में दिनेश चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र सौराड़ी ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर बच्चों को संस्कारवान बनने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन


गोष्ठी में आचार्य सुरेश सोराड़ी और मीना तड़ागी ने अभिभावकों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से आई एएनएम नारायणी बिष्ट ने बच्चे के पैदा होने से 16 साल तक की उम्र में लगने वाले टीकों और साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। व्यवस्थापक बची सिंह पुजारी ने संस्कार पक्ष पर अपनी बात रखी। प्रधानाचार्य हीराबल्लभ उप्रेती ने अभिभावकों से जागरूक रहने के साथ अपने पाल्यों की विभिन्न गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का आह्वान किया। आचार्य नवीन पांडेय के संचालन में हुई गोष्ठी में सीमा बोहरा, दीपा गहतोड़ी, भावना बोनाल, ममता बोरा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें